दिल्ली में जल संकट के खिलाफ प्रदर्शन
स्थानीय लोगों के अनुसार अधिकारियों के पास लगातार शिकायत के बावजूद पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। कोंडली निवासी एक व्यक्ति ने कहा, "अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।"
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने दो बसें क्षतिग्रस्त कर दी तथा पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया गया जिसमें सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो घंटे से अधिक समय तक यातायात जाम रहा । प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications