इस महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल का फेरबदल संभव
इससे एक दिन पहले सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने अपनी जिम्मेदारियां घटाने की इच्छा जताई थी। मंत्रिमंडल में किस तरह का फेरबदल होगा, इस बारे में सरकारी सूत्रों ने कुछ नहीं बताया।
एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "यह पवार पर निर्भर करता है कि वह कौन सा मंत्रालय अपने पास रखना चाहते हैं। पवार से वापस लिया गया मंत्रालय किसी कांग्रेस सांसद को मिल सकता है। कांग्रेस में इस बारे में चर्चा शुरू हो गई है।"
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष पवार ने सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और उनसे कहा था कि वह अपनी पार्टी को अधिक समय देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उपयुक्त समय पर उनसे इस मामले पर चर्चा होगी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों पवार ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है।
पवार फिलहाल दो विभागों कृषि और खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं। उनके सहयोग के लिए सिर्फ एक राज्य मंत्री के.वी. थॉमस हैं। महंगाई के मुद्दे पर हाल के दिनों में पवार विपक्ष के निशाने पर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications