देश में स्वेदशी नौसैनिक लड़ाकू विमान तैयार
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि विमान को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की निर्माण इकाई से बाहर लाया गया और रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित थे।
दो सीटों वाला नौसैनिक प्रशिक्षण विमान (एनपी-1) हवाई परीक्षण से पहले अब कई जमीनी परीक्षणों से गुजरेगा।
इस श्रेणी का दूसरा विमान एकल सीट वाला एनपी-2 अगले वर्ष तैयार होगा। नौसेना की वर्ष 2015 तक दो विमानवाहक समूहों की तैनाती की योजना के लिए एलसीए महत्वपूर्ण हैं।
सरकार ने नौसेना के एलसीए को वर्ष 2003 में मंजूरी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications