भारत बंद के बाद मुंबई में जनजीवन सामान्य
मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध को लेकर सोमवार को विपक्ष के भारत बंद के बाद मंगलवार को मुंबई में आम जनजीवन पटरी पर लौट आया।
मुंबई में सोमवार को भारत बंद के दौरान प्रदर्शन को देखते हुए अधिकांश कार्यालय बंद रहे थे। खानतिल शाह नाम के एक व्यवसायी ने कहा, "कल कार्यालय जाने में असमर्थ रहे आज सोमवार जैसा लग रहा है हालांकि काम आज दुगना करना होगा।"
मुंबई में मंगलवार को पश्चिमी और मध्य रेललाइन पर रेलगाड़ियों की आवाजाही सामान्य रही। बेस्ट की बसें भी सड़कों पर दिखाई दे रही हैं।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, "सब कुछ पहले की तरह सामान्य हो गया है अभी तक किसी तरह की समस्या पैदा नहीं हुई है। यह अन्य दिनों की तरह ही है।"
बेस्ट के एक अधिकारी ने बताया, "हमारे बसों की आवाजाही सामान्य हो गई है।"
सड़कों पर ऑटोरिक्शा और टेक्सियों की आवाजाही भी सामान्य हो गई है। एक ऑटोरिक्शा चालक ने बताया, "मैं अपना ऑटोरिक्शा केवल दिन में ही चलाता हूं। सोमवार को बंद की वजह से मुझे सारा दिन घर में ही रहना पड़ा लेकिन मंगलवार को काम शुरू हो जाने से काफी खुश हूं।"
एक जाने-माने स्वयंसेवी संगठन अग्नि के अनुसार बंद के कारण देश के सकल घरेलू उत्पाद में मुंबई के करीब 300 करोड़ रुपये के योगदान का नुकसान हुआ। इसमें से 200 करोड़ रुपये संगठित क्षेत्र और 100 करोड़ रुपये असंगठित क्षेत्र से आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications