उत्तर प्रदेश में बंद समर्थकों ने कई जगह ट्रेने रोकीं

सपा कार्यकर्ताओं ने जौनपुर के पास जौनपुर-इलाहाबाद पैसेंजर रेलगाड़ी को देर तक रोके रखा। वाराणसी रेलवे स्टेशन के निकट बनारस-भटनी पैसेंजर को रोक दिया। पटरी पर बंद समर्थकों के जमा हो जाने से रेल सेवाएं बाधित हुईं। इलाहाबाद के पुलिस अधीक्षक (सिटी) एसएस बघेल के मुताबिक बंद समर्थकों ने इलाहाबाद में गंगा-गोमती एक्सप्रेस को रोका। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
इसके अलावा राजधानी लखनऊ समेत सभी बड़े शहरों में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लखनऊ में भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं ने घूम-घूम कर उन छोटी-छोटी दुकानों को बंद कराया जो सुबह खुली थीं। सिटी बसें व टैक्सी नहीं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications