राजस्थान में मूसलाधार बारिश, 16 मरे

राज्य में जयपुर, कोटा, उदयपुर सहित कई शहरों में लगातार बारिश होने के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। जयपुर के एक रिहायशी इलाके में चार मंजिला निर्माणधीन इमारत ढह गई। रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उदयपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। झालावाड़ में तेज हवाओं के साथ वर्षा के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।
जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई। सिरोही के सरूपगंज थाना क्षेत्र में ईसरा-नितोडा मार्ग पर रविवार शाम बरसाती नाले में यांत्रियों से भरी टैंपो पलट जाने से उसमें सवार चार बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications