इजरायली रक्षामंत्री फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री से मिलेंगे
तेल अवीव, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल और फिलीस्तीन के बीच जारी परोक्ष शांति वार्ता पर चर्चा के लिए इजरायल के रक्षा मंत्री एहुद बराक फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री सलाम फैय्याद के साथ सोमवार को बैठक करेंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फरवरी के बाद दोनों नेताओं के बीच हो रही पहली मुलाकात कहां होगी, इस बारे में कोई संकेत नहीं मिला है।
सोमवार को वाशिंगटन रवाना होने वाले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार सुबह मंत्रिमंडल से कहा कि उनको उम्मीद है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से वार्ता अप्रत्यक्ष वार्ता के स्थान पर प्रत्यक्ष वार्ता का रास्ता तैयार करेगी।
व्हाइट हाउस ने पिछले सप्ताह कहा कि अप्रैल के अंत से जारी परोक्ष वार्ता अब तक काफी ठोस रही है।
बहरहाल फिलीस्तीनी अधिकारियों ने इससे इंकार किया कि वार्ता में कोई प्रगति हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications