मुसलमानों को आरक्षण के खिलाफ भाजपा जनांदोलन करेगी
बेंगलुरू, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को चेतावनी दी कि केंद्र सरकार ने यदि रंगनाथ मिश्रा आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए मुसलमानों को शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में 15 प्रतिशत आरक्षण दिया तो पार्टी जनांदोलन करेंगी।
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने यहां कहा, "यदि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग को शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया तो हम जनांदोलन छेड़ेंगे।"
बेंगलुरू के पैलेस मैदान में पार्टी की राज्य इकाई द्वारा आयोजित पिछड़े वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि आयोग की सिफारिशें कांग्रेस की तुष्टीकरण राजनीति से प्रेरित है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने घोषणा की कि उनकी सरकार ने चालू वित्तवर्ष के बजट में पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए 640 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। अगले वर्ष के बजट में इस राशि को बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications