भारत बंद : जेटली, नकवी सहित कई भाजपा नेता गिरफ्तार
लखनऊ, 5 जुलाई(आईएएनएस)। ईंधन की कीमतों में हुई वृद्धि के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान जेटली ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से हुई महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। जेटली, नकवी, लखनऊ के सांसद लालजी टंडन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही सहित करीब 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई।
विधान सभा के बाहर प्रदशर्न कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर हिंसक झ्झड़पे हुईं। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब 20 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने दावा किया है कि लाठीचार्ज में कुछ प्रदशर्नकारी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एच.एन.दीक्षित ने संवाददाताओं से कहा भाजपाई शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने बर्बर ढंग से लाठीचार्ज किया। करीब 25 कार्यतकर्ता लाठीचार्ज में घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications