भारत बंद : भाजपा ने सफल बताया
भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने आईएएनएस से कहा, "अब तक मिली खबरों के अनुसार बंद सफल रहा है। यहां तक कि कांग्रेस शासित राज्यों से भी खबर मिली रही है कि लोग बंद में शामिल हो रहे हैं।"
सीतारमन ने कहा कि बंद का सफल होना इस बात का प्रमाण है कि लोग कीमतों में वृद्धि का भार नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा कि बंद के सिवाय दूसरा रास्ता नहीं बचा था।
उन्होंने कहा, "यह बात सही है कि बंद विरोध का रचनात्मक रास्ता नहीं है लेकिन लोग कैसे अपना विरोध जताएं? अगर सरकार उन्हें नहीं सुनती, उनकी आवाज को अनसुना कर देती है तो अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का यही एक रास्ता बचता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications