बारिश से दिल्ली में पारा लुढ़का, 2 दिन में पहुंचेगा मानसून (राउंडअप)

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में रविवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 8.30 बजे के बीच कुल 1.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री नीचे आ गया।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री रहेगा और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और तड़क के साथ बारिश हो सकती है। एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।"

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में अगले दो दिनों के भीतर मानसून आ धमकेगा। आईएमडी के निदेशक बी.पी.यादव ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली और आस-पास के इलाकों में पांच या छह जुलाई तक मानसून पहुंचने की संभावना है।"

यादव ने कहा कि यद्यपि दिल्ली में इस वर्ष 29 जून तक होने वाली बारिश नहीं हो पाई है। लेकिन मानसून में कोई देरी नहीं हुई है। जुलाई का प्रथम सप्ताह मानसून के आगमन का सामान्य समय है।

यादव ने कहा, "दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है और अगले तीन या चार दिनों के भीतर पूरे देश में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में मानसून आने में देरी नहीं हुई है। समान्यतौर पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून आ जाता है।"

आईएमडी के मुताबिक राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हल्की बारिश हुई है। कम दबाव का यह क्षेत्र दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है।

दूसरी ओर चण्डीगढ़ और उसके निकटवर्ती इलाकों में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विज्ञानी इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थे कि यह बारिश मानसून की वजह से है या नहीं।

चण्डीगढ़ के मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा, "यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि रविवार की बारिश मानसून की वजह से हुई।"

पाल ने बताया कि चण्डीगढ़, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न भागों में सामान्य से तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से तापमान नीचे चला गया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

चण्डीगढ़ का अधिकतम तापमान शनिवार को 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले एक सप्ताह से तापमान 36 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+