भारत बंद : दिल्ली में स्कूल और बाजार बंद
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ विपक्षी दलों की ओर से सोमवार को आयोजित भारत बंद का दिल्ली में खासा असर देखा गया। यहां कई स्कूल और बाजार बंद रहे।
दिल्ली के कई इलाकों में दुकानदारों ने दुकाने बंद रखीं। बंद समर्थक दुकानें और कारोबरी प्रतिष्ठान जबरन बंद कराते देखे गए।
दिल्ली पुलिस ने कानून एवं व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया हैं। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया, "पुलिस की 100 कंपनियों को यातयात को सुचारू बनाए रखने और शांति के लिए तैनात किया गया है।"
संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) सत्येंद्र गर्ग ने आईएएनएस को बताया, "बसों के टायरों की हवा निकालने या फिर उन्हें रोके जाने की इक्का-दुक्का घटनाएं हुई हैं। कुछ जगहों पर जाम लगाया गया था, लेकिन उसे खुलवा दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications