राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 2936़.69 करोड़ रुपये जारी
कृषि मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार तिलहन और दलहन योजना के तहत 136़ 50 करोड़ रुपये, तथा पूर्वी भारत के लिए विस्तारित हरित क्रांति के तहत 200़.02 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए सामान्य राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 6055़ 04 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया था। तिलहन और दलहन योजना के तहत 300़.00 करोड़ रुपये तथा पूर्वी भारत के लिए विस्तारित हरित क्रांति के तहत 400़.00 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। यह योजना अगस्त 2007 से लागू है, जिसमें कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के साथ चार प्रतिशत कृषि वृद्धि दर हासिल करने का लक्ष्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications