'प्रतिष्ठित व्यक्तियों से जुड़े दस्तावेज राष्ट्रीय अभिलेखागार को दान करें'
उल्लेखनीय है कि भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के पास प्रतिष्ठित भारतीयों से जुड़े निजी दस्तावेजों का समृद्ध संग्रह मौजूद है, जिसे उपहार और दान के माध्यम से प्राप्त किया गया है। इनमें महात्मा गांधी, गोपाल कृष्ण गोखले, दादा भाई नौरोजी, एम.आर. जयकर, सरोजिनी नायडू और अन्य के दस्तावेज शामिल हैं ।
सूत्रों के अनुसार विभाग भारतीय इतिहास और संस्कृति से संबंधित ऐसे निजी संग्रहों का स्वागत करता है। संरक्षण के लिए प्राप्त दस्तावेज सावधानीपूर्वक परिरक्षित और सूचीबद्ध किए जाते हैं तथा विद्वानों और अभिलेखागार के प्रयोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications