महाराष्ट्र में नहीं मिला बंद को समर्थन : चव्हाण
चव्हाण ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "बंद अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। शहरी क्षेत्रों में लोकल रेलगाड़ियां चली। लंबी दूरी की रेलगाड़ियों की आवाजही पर कोई असर नहीं पड़ा। बेस्ट सर्विस भी रोजना की तरह रहीं।"
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं इस चर्चा में नहीं पड़ना चाहता कि बंद सफल हुआ या असफल लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि राज्य में यह बंद किसी दुर्भाग्यजनक घटना के बगैर बीत गया।"
इससे पहले शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा था कि बंद पूरी तरह सफल रहा।
ठाकरे ने कहा, "बंद का मतलब किसी मुद्दे विशेष पर लोगों की भावनाओं का उसके साथ जुड़ना है। हमने आज यही देखा और पाया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications