रेडियोएक्टिव पदार्थ से खतरे के मद्देनजर एएमयू ने मदद मांगी
एएमयू के प्रवक्ता राहत अबरार ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के सुरक्षा प्रभाग के विशेषज्ञ जल्द विश्वविद्यालय का दौरा कर यहां रखे सभी रेडियोएक्टिव पदार्थो का मुआयना करेंगे।
उल्लेखनीय है कि रेडियोएक्टिव पदार्थो का प्रयोग उपचार और अनुसंधान के लिए किया जाता है।
अबरार ने कहा कि हालांकि अधिकारियों ने हमें आश्वस्त किया है कि बंद कमरे में रखे रेडियोएक्टिव पदार्थो से किसी दुर्घटना की संभावना न के बराबर है। इसिलए विश्वविद्यालय के लोगों और अलीगढ़ के नागरिकों को भयभीत होने की कतई जरूरत नहीं है।
अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले भी कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एईआरबी को पत्र लिखकर पूछा जा चुका है कि इस रेडियोएक्टिव पदार्थ का निस्तारण कैसे किया जाए।
अधिकारियों ने कहा कि बंद कमरे में रखा रेडियोएक्टिव पदार्थ संभवत: रेडियम-बेरेलियम है, जिससे अधिक खतरे की आशंका नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications