दूरदर्शन पर दिखेगी पूर्व सैनिकों की सच्ची कहानी
समझौता ज्ञापन पर रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव नीलम नाथ और दूरदर्शन की महानिदेशक अरुणा शर्मा ने हस्ताक्षर किए।
कार्यक्रम तैयार होने पर पूरे देश के दर्शक पूर्व सैनिकों के जीवन की वास्तविक कहानियों से रूबरू होंगे और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित होंगे। कार्यक्रम में सरकार द्वारा किए गए उनके पुनर्वास और कल्याण के उपायों को भी दिखाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि देश में पांच लाख से अधिक शहीदों की विधवाओं सहित लगभग 27 लाख पूर्व सैनिक हैं। प्रतिवर्ष लगग 50,000 सैनिक इस संख्या में शामिल होते हैं जो प्रति वर्ष सशस्त्र सेना से सेवामुक्त किए जाते हैं। रक्षा मंत्रालय के तहत एक आंतरिक सेवा संगठन पुनर्वास महानिदेशालय देश में पूर्व सैनिकों के फायदे के लिए कई पुनर्वास और कल्याण योजनाओं का संचालन करता है।
ज्ञात हो कि पुनर्वास महानिदेशालय ने पिछले वर्ष 50,000 से अधिक पूर्व सैनिकों को पुन: रोजगार प्रदान किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications