पोलैंड के राष्ट्रपति चुनाव में कोमोरोवस्की विजयी (लीड-1)

वारसा, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पोलैंड में कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्रॉनिस्लाव कोमोरोवस्की देश के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। रविवार को हुए दूसरे दौर के चुनाव में उन्होंने जारोस्लाव कजिंस्की को मामूली अंतर से हराया। सभी मतों की गिनती के बाद राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने यह घोषणा की।

आयोग ने कहा कि दक्षिण-मध्य सिविक प्लेटफार्म पार्टी के कोमोरोवस्की को 53.01 प्रतिशत मत मिले। दक्षिण पंथी ला एंड जस्टिस पार्टी के प्रतिद्वंद्वी, जारोस्लाव कजिंस्की को 46.99 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।

रविवार को मतदान के दौरान लेख कांजिंस्की का उत्तराधिकारी पाने के लिए 55.31 प्रतिशत मतदान हुआ।

राष्ट्रपति लेक कजिंस्की के 10 अप्रैल को रूस में हुई एक विमान दुर्घटना में मारे जाने के बाद राष्ट्रपति का चुनाव कराया गया। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी मारिया और 96 अन्य शीर्ष अधिकारी मारे गए थे।

विश्लेषकों ने कहा कि कोमोरोवस्की की जीत से उनकी सिविक प्लेटफार्म पार्टी पर इस बात का दबाव बढ़ गया है कि वह 2011 में होने वाले संसदीय चुनाव से पहले खुद को साबित करे।

पोलिस प्रेस एजेंसी ने खबर दी है कि रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव और जर्मन राष्ट्रपति क्रिश्टिन वुल्फ ने कोमोरोवस्की को अपनी बधाई भेजी है। मेदवेदेव ने कहा कि वह पोलैण्ड-रूस के बीच संबंधों को सुधारना चाहते हैं। यहीं पर कोमोरोवस्की ने मेदवेदेव को पोलैंड का दौरा करने का फिर से निमंत्रण दिया है।

कजिंस्की के जुड़वां भाई जारोस्लाव ने सहानुभूति का लाभ उठाकर वोट हासिल करने का प्रयास किया और पहले दौर में करीब 36 प्रतिशत वोट प्राप्त किए। इसके बाद 50 प्रतिशत वोट हासिल करने में विफल कोमोरोवस्की और उनके बीच सीधा मुकाबला हुआ।

दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला हुआ और देश प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के नेतृत्व वाली मध्यमार्गी ताकतों तथा कजिंस्की के नेतृत्व वाले अति दक्षिणपंथी दलों के बीच बंट गया।

पोलैंड के चर्च ने चुनाव के दोनों चरणों में अति दक्षिणपंथी ताकतों का साथ दिया।

कोमोरोवस्की के निर्वाचन से सत्तारूढ़ गठबंधन को घरेलू और बाहरी मोर्चो पर अपनी स्थिति सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी क्योंकि कजिंस्की को आर्थिक सुधारों और यूरोपीय संघ के साथ पोलैंड के रिश्तों का विरोधी माना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+