'ट्वाइलाइट' फिल्म देखते हुए जान गंवाई
वेलिंग्टन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। 'ट्वाइलाइट' श्रृंखला की नई फिल्म 'द ट्वाइलाइट सागा: एक्लिप्स' देखने पहुंचे 23 वर्षीय युवक को रविवार रात एक सिनेमा हॉल में मृत पाया गया।
पुलिस के मुताबिक कर्टनी प्लेस के रीडिंग कॉम्प्लेक्स के मूवी थियेटर में रात 8.30 बजे से कुछ पहले एक युवक का शव मिला।
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने डिटेक्टिव सीनियर सार्जेट स्कॉट मिलर के हवाले से बताया है कि मामले की जांच शुरू हो गई है।
पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने तक थियेटर बंद रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications