चीन में बस में आग, 24 मरे
बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के जियांगसु प्रांत में एक स्टील कंपनी की लोकल बस में आग लगने से 24 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बस में कंपनी के 45 कर्मचारी सवार थे। यह हादसा रविवार रात वुक्सी शहर में हुआ।
हादस में घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications