भारत बंद : मुंबई में कई उड़ानें रद्द
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से जाने वाली निजी विमानन कंपनियों की 46 उड़ानें रद्द की गईं हैं क्योंकि यात्री हवाई अड्डों पर समय से नहीं पहुंच चुके हैं।
छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रबंधन देखने वाली कंपनी ने यात्रियों की सुविधा के लिए बेस्ट की 20 बसों की व्यवस्था की है।
पुलिस के अनुसार शहर में हिंसा की छिटपुट वारदातों को छोड़कर बंद शांतिपूर्ण रहा है। बंद की वजह से ज्यादातर स्कूल, निजी दफ्तर और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications