लाहौर मस्जिद धमाके में 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इस हमले में हमलावरों सहित कम से कम 43 लोग मारे गए थे और 175 से अधिक घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया है कि छापेमारी के दौरान लाहौर में दो स्थानों पर हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के कारण पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया गया है।

उधर, तालिबान ने कहा कि वह इस हमलें में संलिप्त नहीं था। पंजाबी तालिबान के प्रवक्ता मुहम्मद उमर ने उत्तरी वजीरिस्तान से फोन पर समाचार एजेंसी एकेआई को बताया, "हम दरगाहों पर हमला करने में यकीन नहीं करते। अफगानिस्तान में पांच साल की अपनी सरकार के दौरान तालिबान ने उक भी दरगाह को नुकसान नहीं पहुंचाया।"

उमर ने कहा, "रणनीतिक तौर पर यह कहना ही बकवास है कि हमने आत्मघाती हमलावर भेजे। हम ऐसा क्यों करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+