भारत बंद : मप्र में मिलाजुला असर
भोपाल, 5 जुलाई (आईएएनएस)। ईंधन की कीमतों में हुई वृद्धि के खिलाफ विपक्षी दलों की ओर से सोमवार को आयोजित भारत बंद का मध्य प्रदेश में मिलाजुला असर देखा गया।
राज्य के कई जिलों में बाजारें और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद हैं। परिवहन सेवाओं पर इस बंद का कोई असर नहीं पड़ा हैं। राज्य में रेल सेवाएं भी बहाल हैं।
ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर के कुछ इलाकों में बंद समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्य में ज्यादातर निजी स्कूल बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications