अमरनाथ के लिए 12,500 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना
घाटी में हुई हिंसात्मक घटनाओं के बावजूद एक जुलाई से शुरू हुई वार्षिक धार्मिक यात्रा अब तक सामान्य रही है।
इस बीच दोनों शिविरों से कई बसें, टैक्सियां एवं निजी वाहन सोमवार को श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुए।
सूत्रों के अनुसार मुख्यधारा में शामिल दलों एवं अलगाववादी नेताओंने इस बात पर जोर दिया है कि धार्मिक यात्री कश्मीर के मेहमान हैं, इसलिए उनकी पूरी खातिरदारी की जाए और हर संभव मदद की जाए।
उल्लेखनीय है कि पवित्र अमरनाथ गुफा में बर्फानी शिवलिंग के दर्शन 25 अगस्त तक हो सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications