भारत बंद : गोवा में जनजीवन बाधित
पणजी, 5 जुलाई (आईएएनएस)। ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध में विपक्ष के भारत बंद से गोवा में जनजीवन ठप्प हो गया। बंद के दौरान सोमवार को स्कूलों में उपस्थिति न बराबर रही जबकि पूरे राज्य में सड़क यातायात बाधित हुआ।
जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक कई जगहों पर पथराव की घटनाएं हुईं। कुछ अज्ञात लोगों ने सरकारी परिवहन सेवा की बसों पर पथराव किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और वाम दलों द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया है।
राज्य में सोमवार को बंद का व्यापक असर देखा गया क्योंकि निजी बस मालिकों ने भी बस किराये में वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर बसों की आवाजाही रोक दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications