न्यूयार्क हवाई हड्डे पर बम की अफवाह
न्यूयार्क, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में जॉन एफ. केनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को बम रखे होने की अफवाह फैलने के बाद लगभग 300 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल नंबर 1 पर रविवार शाम को बम होने की अफवाह फैली थी।
हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि एक महिला ने अधिकारियों को इमारत के भीतर बम रखे होने की सूचना दी थी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी टर्मिनल के भीतर एक लावारिस बैग बरामद किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications