राष्ट्रपति करेंगी गणितज्ञों की बैठक का उद्घाटन
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील आगामी 19 अगस्त से आरंभ हो रहे गणितज्ञों के अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस (आईसीएम) का उद्घाटन करेंगी। देश में पहली बार यह आयोजन हो रहा है।
आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में नौ दिनों तक आयोजित होने वाली इस बैठक में 3000 प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। प्रत्येक चार वर्षो पर आयोजित होने वाली यह बैठक गणितज्ञों का सबसे बड़ा महत्वपूर्ण आयोजन होता है।
राष्ट्रपति इस बैठक के दौरान 40 वर्ष से कम के युवा गणितज्ञों को प्रतिष्ठित फील्ड्स मेडल प्रदान करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications