बांग्लादेश में नाव डूबी, 50 लापता
ढाका, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में रविवार रात एक नदी में नाव के पलट जाने से कम से कम 50 लोग लापता हो गए। नाव पर लगभग 100 से अधिक लोग सवार थे। लापता होने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांदार इलाके में तनबाजार घाट के पास शीतलखिया नदी में लगभग 10 बजे रात को यह हादसा हुआ।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस हादसे के बाद 20-30 लोगों को तुरंत बचा लिया गया जबकि छह घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications