पांडे के पहचान की जांच की जाएगी : मंत्री
रेड्डी ने यह आश्वासन तब दिया, जब पांडे की पत्नी बबिता ने यहां उनसे मुलाकात की। बबिता ने दावा किया है कि पांडे नक्सली नहीं था और पुलिस ने उसे एक फर्जी मुठभेड़ में मार डाला है।
बबिता ने गृह मंत्री रेड्डी से कहा कि पुलिस ने पांडे को नागपुर से गिरफ्तार किया और आजाद के साथ उसे आदिलाबाद जिले में लाकर मार डाला।
बबिता ने दावा किया है कि उसका पति एक स्वतंत्र पत्रकार था। उसने अपने पति की हत्या की जांच कराने और दोषियों को दंडित कराने की मांग की है।
रेड्डी ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने एक बयान जारी कर पांडे को नक्सली बताया है। रेड्डी ने कहा कि आजाद और पांडे को पुलिस के साथ असल मुठभेड़ में मारा गया।
ज्ञात हो कि भाकपा (माओ) के पोलित ब्यूरो सदस्य और प्रवक्ता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद को महाराष्ट्र की सीमा से लगे आदिलाबाद जिले के जंगलों में शुक्रवार को एक कथित मुठभेड़ में मार डाला गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications