कोकीन से बनी 'फीफा ट्रॉफी' जब्त
बोगोटा, 5 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2010 की ट्रॉफी की तरह कोकीन से बनी एक 'ट्रॉफी' कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जब्त की गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मादक पदार्थ निरोधी शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि नियमित जांच के दौरान 36 सेंटीमीटर की एक ट्रॉफीनुमा प्रतिमा बरामद की गई। इसका वजन 11 किलोग्राम बताया गया है।
समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार प्रतिमा को सुनहरे रंग से रंगा गया था। पेंट का रंग खराब होने के कारण अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ। इसे एक बक्से में बंद किया गया था जिसमें कई टीमों के यूनिफार्म भी रखे हुए थे। इसे मैड्रिड भेजा जाने वाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications