लाहौर में गोलीबारी करने के 7 आरोपी गिरफ्तार
इसी दरगाह में गुरुवार रात दो आत्मघाती विस्फोट हुए थे जिनमें 42 लोगों की मौत हो गई थी और 175 से अधिक घायल हुए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुलिस ने दरगाह के निकट होटलों और बाजारों में रविवार को छापेमारी अभियान चलाकर सात लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक अफगानी नागरिक भी है।
गोलीबारी की खबर मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा दिया। दरगाह के निकट लगभग तीन मिनट तक लगातार गोलीबारी हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications