भारत बंद : कुशीनगर में एकजुट दिखा विपक्ष
कुशीगनर, 5 जुलाई (आईएएनएस)। महंगाई के विरोध में सोमवार को बंद को लेकर कुशीगनर जनपद के कई राजनीतिक पार्टियों ने पहली बार एकता दिखाई। जनपद के सभी छोटे-बड़े बाजार पूर्णतया बंद रहे।
बंद का आयोजन करने वाले प्रमुख राजनीतिक दल समाजवाद पार्टी, वामदल तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुशीनगर में एकता दिखाई।
राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जनपद के पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, हाटा खड्डा, छितौनी, कसया, फाजिलनगर, सेवरही, तमकुही राज, दुदही, जटहा बाजार, मंसाझापर, तुर्कपट्टी औा पटेहरवा में सुबह से ही व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कराते देखे गए। दिन के तीन बजे तक बंद का पूरा असर रहा। उसके बाद छिट-पुट दुकानें खुलने लगीं।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications