खदान में जहरीली गैस के रिसाव से 9 मरे
बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के हेनान प्रांत में रविवार रात को एक खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव होने से कम से कम नौ कामगारों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कोयला खदान के प्रमुख लीयू सियांगहुआ ने बताया कि बचाव दल ने खदान से तीन शव बरामद किया। बाद में छह कामगारों को खदान से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications