राजपक्षे के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले की सुनवाई शुरू
फोंसेका फिलहाल साजिश रचने के आरोपों में सेना की हिरासत में हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजपक्षे ने छह जनवरी को हुए राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी की थी।
मामले की सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति अशोका डी. सिल्वा की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की खण्डपीठ कर रही है।
इस मामले में आरोप लगाया गया है कि राजपक्षे ने अवैध तरीके से सरकारी अधिकारियों को अपने लिए प्रचार करने का निर्देश दिया था। राजपक्षे के वकीलों ने इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 13-15 सितंबर की तारीख तय कर दी।
फोंसेका चाहते हैं कि चुनाव परिणाम निरस्त कर दिया जाए और उन्हें राष्ट्रपति बना दिया जाए।
राजपक्षे 59 प्रतिशत वोट के साथ दूसरी बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हुए थे, जबकि फोंसेका को मात्र 40 प्रतिशत वोट मिले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications