पवार ने प्रधानमंत्री से कहा- 'मेरा बोझ हल्का करें'
पिछले सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाले पवार सोमवार को प्रधानमंत्री से मिलकर यह आग्रह किया। वह खाद्य एवं उपभोक्ता मामले तथा जनवितरण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
पवार जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख भी हैं, ने संवाददाताओं से कहा, "मैं आज (सोमवार) प्रधानमंत्री से मिला और उनसे बोझ कम करने का आग्रह किया। मैं अपनी पार्टी के कार्यो पर समय देना चाहता हूं।"
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह 'उचित समय' पर उनसे इस मसले पर विमर्श करेंगे।
पवार ने कहा, "निर्णय प्रधानमंत्री को लेना है।" फिलहाल सिर्फ राज्यमंत्री के.वी. थॉमस उन्हें दोनों मंत्रालयों के कार्य में सहयोग दे रहे हैं।
खाद्य पदार्थो के मूल्यों में वृद्धि के कारण संसद में विपक्षी दलों के निशाने पर रहे पवार ने कहा कि उन्होंने छह महीने पहले ही प्रधानमंत्री से कुछ जिम्मेदारियों से मुक्त करने को कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications