भारत बंद : महाराष्ट्र में 200 से अधिक बसें क्षतिग्रस्त
बेस्ट के प्रवक्ता ने कहा, "बंद के दौरान मुंबई में विभिन्न स्थानों पर भारी पथराव के कारण कुल 155 बसें क्षतिग्रस्त हुई हैं। आठ बसों के टायरों से हवा निकाल दी गई।"
उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में सात चालक और दो कंडक्टर घायल हो गए।
कांदीवली, एंटॉप हिल, मलवानी, सांताक्रूज, जोगेश्वरी, परेल, सेवरी, बांद्रा, गोरेगांव, वर्ली, मीरा रोड और नेहरु नगर सहित अन्य जगहों पर पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं।
राज्य के विभिन्न इलाकों में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की 69 से अधिक बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
प्रवक्ता ने कहा कि नक्सलियों ने गढ़चिरौली में एक बस को आग लगा दी।
उन्होंने कहा कि बसों को हुए नुकसान की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। बंद के दौरान टैक्सी और ऑटो रिक्शा सड़कों पर नहीं उतरे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications