महंगाई से कांग्रेस भी चिंतित : शीला दीक्षित
दीक्षित ने संवाददाताओं से कहा, "बढ़ती महंगाई से हम सभी को परेशानी है और (कांग्रेस) सरकारें चाहे केंद्र की हो या अन्य कहीं की, इससे चिंतित हैं।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वी.के.मल्होत्रा ने विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के फैसले को सही ठहराया, इसके कारण दिल्ली सहित पूरे देश में यातायात में बाधा आई।
मल्होत्रा ने संवाददाताओं से कहा, "आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए लोगों के लिए एक या दो घंटे का बंद समस्या नहीं है। इस कदम का उद्देश्य बहरी सरकार को आम आदमी की समस्याएं सुनाना था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications