चीन में बस में आग लगी, 24 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह दुर्घटना रविवार की रात उस वक्त हुई, जब पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत के वुक्सी शहर स्थित सेफेंग स्टील कंपनी के कर्मचारियों को बस घर छोड़ने जा रही थी। 19 घायलों में से तीन लोग 50 प्रतिशत से अधिक जल गए हैं।
शहर के जिस अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है, उसके उपाध्यक्ष झांग झेंग्यू ने घायलों की स्थिति स्थिर बताई है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications