यौन उत्पीड़न के विरुद्ध विधेयक लाए जाने की उम्मीद
तीरथ ने आईएएनएस से कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि आगामी मानसून सत्र में यह विधेयक सदन पटल पर रखा जाएगा। विधेयक का मसौदा तैयार कर लिया गया है और मंत्रणा के अंतिम चरण में है।"
मंत्री ने कहा कि विधेयक में निजी क्षेत्र पर जोर दिया गया है, जो महिला कर्मियों का उत्पीड़न रोकने के लिए उद्यत नहीं दिखाई देते।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कानून के दायरे में छात्रों, शोधार्थियों, रोगियों एवं असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को लाया जाएगा।
तीरथ ने कहा, "कई निजी प्रतिष्ठानों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न की शिकायत सुनने के लिए अब तक समिति गठित नहीं की गई है। प्रस्तावित कानून में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि प्रत्येक फर्म में किसी महिला की अध्यक्षता वाली समिति गठित हो जो ऐसे मामलों की सुनवाई करे।"
उन्होंने कहा, "निर्देशों का पालन नहीं करने वालों को दंडित किया जाएगा। जो निजी प्रतिष्ठान नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications