बांग्लादेश में नाव डूबी, 100 लापता (लीड-1)
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांदार इलाके में तनबाजार घाट के पास शीतलखिया नदी में लगभग 10 बजे रात को यह हादसा हुआ। रेत से लदी एक मालवाहक नाव के इस यात्री नाव से टकरा जाने से यह दुर्घटना हुई।
'स्टार ऑनलाइन' के मुताबिक सोमवार सुबह तक किसी भी यात्री का पता न चलने से परेशान लापता लोगों के परिवार वालों ने एक रेत से लदे जहाज पर हमला कर दिया और उसके कर्मचारियों को पीटा।
लापता लोगों के रिश्तेदार नदी के दोनों ओर उनका इंतजार कर रहे हैं। नारायणगंज सदर मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अख्तर हुसैन का कहना है कि 10 लापता लोगों की पहचान कर ली गई है।
अग्निशमन विभाग और असैन्य रक्षा विभाग का कहना है कि नदी में तेज उफान के चलते बचाव कार्य में बाधा पहुंच रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications