फर्नाडीस पत्नी के साथ रहेंगे : अदालत

बंद कमरे में एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद न्यायाधीश वी.के. शाली ने समाजवादी नेता की पत्नी लैला कबीर को निर्देश दिया कि वह पति की परिचर्या करती रहें।

अदालत ने यह फैसला फर्नाडीस, उनकी पत्नी और दो भाइयों की मौजूदगी में सुनवाई के बाद दिया। अदालत में उनके परिजनों के अलावा एक मध्यस्थ तथा एक पुजारी भी मौजूद था।

अदालत ने फर्नाडीस के भाइयों रिचर्ड और माइकेल द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें कहा गया था कि वे अपने भाई को साथ रखना चाहते हैं, क्योंकि उनकी पत्नी ने अल्जाइमर रोगग्रस्त पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पूर्व संयोजक की अच्छी तरह देखभाल नहीं कर रही हैं।

फर्नाडीस को अपनी पत्नी और भाइयों के साथ अंग्रेजी में बात करते देखा गया। उनके भाई उनसे कोंकणी में बात कर रहे थे, जबकि वह अंग्रेजी में जवाब दे रहे थे।

फर्नाडीस के भाइयों ने दावा किया कि वे उनकी पूरी देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा, "उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं है। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखने की जरूरत है।"

अदालत ने एक जुलाई को कबीर से कहा था कि वह फर्नाडीस को साथ लेकर पेश हों। शाली ने कहा, "अदालत जानना चाहती है कि उनकी खुद की इच्छा क्या है। वह काफी कमजोर हो गए हैं और उन्हें सुनने में भी दिक्कत आ रही है, ऐसे में अदालत जानना चाहती है कि उनके मन में इस मामले को लेकर क्या चल रहा है।"

उनके भाइयों ने एक अन्य अपील भी की है, जिसमें फर्नाडीस के स्वास्थ्य की समीक्षा के लिए चिकित्सीय बोर्ड के गठन की मांग की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+