भारत बंद : सीआईआई के मुताबिक कुछ हिस्सों पर भारी असर
सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने एक बयान में कहा है, "देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में बंद का अलग-अलग असर रहा, लेकिन सीआईआई के अनुमान के मुताबिक बंद के कारण अर्थव्यवस्था को 3,000 करोड़ से भी अधिक का नुकसान होगा। किसी भी तरह के बंद का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी कामगारों और छोटे व्यापार पर निर्भर लोगों पर पड़ता है। परिवहन क्षेत्र भी उद्योग का एक हिस्सा है, जिस पर बंद का बड़ा असर पड़ा है।"
बनर्जी ने कहा है कि महंगाई का मुद्दा जितना सरकार के लिए चिंता का विषय है, उद्योग के लिए भी यह उतनी ही चिंता का विषय है और सीआईआई महंगाई और महंगाई पैदा करने वाले तत्वों से निपटने के लिए विभिन्न उपाय सुझाता आ रहा है।
बनर्जी ने कहा है कि जहां भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) महंगाई की संभावनाओं को कम करने के लिए मौद्रिक हस्तक्षेप करने में पहले से सक्रिय है, वहीं सीआईआई का मानना है कि इस समस्या से ज्यादा व्यापक तरीके से निपटने के लिए आपूर्ति संबंधी उपायों की आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications