भारत बंद : हिरासत में लिए गए कई नेता

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। विपक्षी दलों द्वारा सोमवार को आहूत भारत बंद को सफल बनाने सड़कों पर उतरे कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी, जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि भाजपा नेता राजनाथ सिंह, मदनलाल खुराना, चंदन मित्रा और विजय गोयल को चांदनी चौक इलाके में गिरफ्तार किया गया। नेताओं ने महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि के खिलाफ एक विरोध रैली आयोजित की थी।

गडकरी ने कहा कि बंद सफल रहा और इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बंद जनता की समस्याओं को रेखांकित करने के लिए आयोजित किया गया था।

शरद यादव ने कहा कि जनता, सरकार से नाराज है, क्योंकि इसने महंगाई कम करने के अपने वादे को पूरा नहीं किया है। जद (यु) महासचिव जावेद रजा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संसद मार्ग पुलिस थाने के पास यातायात जाम कर दिया और बाद में गिरफ्तारी दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+