भाजपा का बंद जन विरोधी : कांग्रेस
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने सोमवार को अन्य विपक्षी दलों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित बंद को जन विरोधी और असंवैधानिक करार दिया।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विपक्ष का बंद जनविरोधी और विघटनकारी है।
उन्होंने दावा किया कि इस बंद से भाजपा को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। सिंघवी ने कहा कि भाजपा एक जिम्मेदार विपक्ष का व्यवहार नहीं कर रही है।
भारत बंद को असंवैधानिक करार देते हुए सिंघवी ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों ने बंद प्रायोजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications