गलत सरकारी नीतियों का परिणाम है महंगाई : गडकरी
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि महंगाई में हो रही वृद्धि सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है।
नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (राजग) के संयोजक शरद यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में गडकरी ने कहा कि जब महंगाई करीब 13 प्रतिशत हो, ऐसे समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि करना जनता के साथ विश्वासघात है।
गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के बाद लोगों से महंगाई कम करने का वादा किया था लेकिन उसके शासन काल में महंगाई तीन गुना बढ़ चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications