वाम विधायकों पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप
विपक्ष का कहना है कि सत्ताधारी विधायक दूसरों को सोमवार को ईंधन के दाम में वृद्धि के खिलाफ 'भारत बंद' में शामिल होने के लिए कहकर खुद विधानसभा में उपस्थित होने चले गए।
केरल में विपक्षी दल के नेता ओमान चांडी ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि आप सभी विधायकों ने विधानसभा की उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर क्यों किए हैं।"
चंडी ने कहा कि यदि एक विधायक विधानसभा के उपस्थिति रजिस्टर में नाम दर्ज करता है तो वह प्रतिदिन के हिसाब से 500 रुपये का भत्ता पाने का हकदार हो जाता है।
उधर, भारत बंद की वजह से कार्यालयों में लोगों की उपस्थिति पर खासा असर देखा गया जबकि दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications