भारत बंद : 'संप्रग ने जनता को बाजार भरोसे छोड़ा'

नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शरद ने कहा, "संप्रग सरकार ने देश की जनता को बाजार और आसामान (मानसून) के भरोसे छोड़ दिया है। सरकार कहती है कि बाजार में सुधार आएगा तो ठीक हो जाएगा। दूसरी ओर प्रधानमंत्री कहते हैं कि बारिश होगी तो महंगाई में कमी आ जाएगी। मैं कहना चाहता हूं कि भारत यूरोप नहीं है। इसलिए हमारी मांग है कि सरकार अपनी खाद्य नीति में बदलाव करे।"

इससे पहले विरोध प्रदर्शन के दौरान गडकरी और शरद सहित राजग के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था। शरद ने कहा, "हम नहीं चाहते थे कि यह कदम (बंद)उठाना पड़े। सरकार ने हमारी मांग को बार-बार अनसुना किया है। हमें मजबूर होकर जनता की अदालत में जाना पड़ा है। मैं इस बंद को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं देश की जनता को सलाम करता हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+