भारत बंद : 60 से ज्यादा रेलगाड़ियों पर असर
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ विपक्षी दलों के भारत बंद की वजह से सोमवार को लंबी दूरी की 60 से अधिक रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ। कई रेलगाड़ियों को भी रद्द करना पड़ा।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी रेलवे के तहत 20, दक्षिण-पूर्व रेलवे के अंतर्गत 10, पूवरेत्तर सीमांत रेलवे की 10, मध्य-पूर्व रेलवे की पांच और पूर्वी तटीय रेलवे की एक रेलगाड़ी को या तो रद्द कर दिया गया या उनके मार्ग में बदलाव किया गया।
अधिकारी ने कहा, "पश्चिम बंगाल, बिहार और उड़ीसा में ज्यादातर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।"
रांची-शताब्दी एक्सप्रेस, ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, शांतिनिकेतन एक्सप्रेस, आसनसोल इंटर-सिटी एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस और भागीरथी एक्सप्रेस सहित कई रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications