चण्डीगढ़, हरियाणा और पंजाब में बारिश से राहत

राज्य के मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने कहा, "दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत में पहुंच रहा है और अगले दो तीन दिनों के भीतर इसके यहां तक पहुंचने की उम्मीद है।"पाल ने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार सामान्य से लेकर तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। पंजाब और चण्डीगढ़ के निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण यातायात जाम की समस्या पैदा हो गई। विभिन्न इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित रही।
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज कया गया। रविवार से ही यहां 117.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।
अमृतसर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री जबकि पटियाला और लुधियाना में 32.1 और 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।












Click it and Unblock the Notifications