भारत बंद : भाजपा और जद (यु) कार्यकर्ताओं में झड़प
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार भागलपुर में भाजपा के कार्यकर्ता बंद के दौरान जुलूस में नरेंद्र मोदी का पोस्टर लेकर आ गए जिससे जद (यु) के कार्यकर्ता भड़क गए। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प हो गई।
इसके बाद पटना में भी भाजपा के बंद समर्थक मोदी का पोस्टर लेकर सड़कों पर आ गए। इसका विरोध सांसद मोनाजिर हसन ने किया। इससे नाराज होकर दोनों दल के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मोनाजिर का पुतला फूंका तथा उनके विरोध में जमकर नारे लगाए।
सांसद मोनाजिर ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं थी। बिहार में दोनों दल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई में चल रहे हैं तो फिर इसकी आवश्यकता क्या थी। उल्लेखनीय है कि भाजपा सहित कई विपक्षी दलों ने महंगाई के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications